LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

बेंगाबाद के चितमाडीह गांव के खेत में मिला युवक का शव, जांच में जूटी पुलिस

गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के तिवारीपहरी के चितमाडीह गांव के एक खेत में शनिवार दोपहर में 40 वर्षीय मकबूल अंसारी का शव पड़ा मिला। खेत में मकबूल का शव पड़े होने की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहीं जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे।

जानकारी के अनुसार मृतक और उसकी पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ था। वहीं दूसरे दिन उसका शव गांव में पड़ा मिला। जानकारी के अनुसार मृतक कोलकाता में नौकरी करता था। और शुक्रवार को ही गांव लौटा था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons