गिरिडीह के पुराना पुल स्थित उसरी नदी के पत्थर में फंसा मिला 35 वर्षीय महिला का शव
गिरिडीहः
शहर के पुराना उसरी नदी में शुक्रवार की देर शाम एक महिला का शव नदी की धारा में तैरता हुआ मिला। देर शाम शौच के लिए जा रहे एक व्यक्ति ने जब नदी के तेज धारा में पत्थर के बीच महिला का शव पड़ा देखा। तो उस व्यक्ति ने सिहोडीह के स्थानीय लोगों को मामले की जानकारी दिया। इसके बाद पल भर में ही काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ उसरी नदी के पुराने पुल के नीचे पहुंचे, और महिला को पहचानने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जबकि महिला ब्लैक रंग का पजामा और ब्लू रंग का सलवार सूट पहने हुई थी।

जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह नगर थाना प्रभारी राम नारायण चाौधरी भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे। और जांच किया। फिलहाल महिला का कोई पहचान नहीं हो पाया। लेकिन पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 35 से 40 के बीच के करीब बताया जा रहा है। पुलिस समेत स्थानीय लोगों को यह भी अंदेशा है कि महिला का शव कहीं और से बहकर शहर के उसरी नदी में आ कर फंसा है। इस दौरान नगर थाना पुलिस के सहयोग से महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। हालांकि शव को फिलहाल परिजनों के पहचान के लिए रखा गया है।