LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मोत्सव

गावां सीएचसी में फल, मास्क का किया वितरण

गिरिडीह। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 51वें जन्मदिन पर शनिवार को कांग्रेसियों ने सीएचसी गावां में मरीजों के बीच फल, मिठाई व मास्क का वितरण किया। कोरोनाकाल को देखते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को केक नहीं काटने का निर्देश दिया था। इसके बदले कार्यकर्ताओं ने जरूरतमन्दों के बीच मास्क और फल का वितरण किया। इस अवसर पर पार्टी के धनवार विधानसभा प्रभारी मरगूब आलम ने कहा कि राहुल गांधी एक नाम नहीं विचारधारा है। जिसने विपरीत परिस्थितियों में भी आज के मनुवादी विचारधारा वाले लोगों से लड़ने का हौसला दिखाया है। उन्होंने गरीबों के बीच फल, मास्क का वितरण कर लोगों को कोरोना से बचने के लिए दूरी बनाकर रहने के लिए के लिए प्रेरित किया। कहा कि राहुल गांधी एक दूरदर्शी सोच है जिन्होंने विगत कई वर्षों में सरकार को हर खतरे से सचेत किया और कोरोना काल में प्रभावित भारत की जनता की उचित मांगों को सरकार के सामने रखा। जिसका पहले सरकार ने मजाक उड़ाया लेकिन बाद में उन्हीं मांगों को मानने को मजबूर हुई। मौके पर फिरोज अहमद, विवेक सिन्हा, टिंकू, रणधीर चौधरी, मुकेश चौधरी, महेंद्र चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons