LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँचीराज्य

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए रविवार को रहा पूर्ण लाॅकडाउन

  • घरों से बाहर नही निकले लोग, पुलिस भी रही चैकस
  • बाजार में पसरा रहा सन्नाटा, सड़के रही सुनसान

रांची/गिरिडीह। राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए शनिवार शाम 4 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया था। जिसका खासा असर पूरे राज्य में देखने को मिला। रांची सहित झारखंड के करीब करीब सभी जिलों में रविवार की सुबह से ही लॉकडाउन का असर दिखने लगा था। शहर की प्रमुख सड़कों के अलावा गली-मुहल्लों की दुकानें भी पूरी तरह से बंद रही। वहीं सड़कों पर न के बराबर वाहनों का आवागमण देखा गया।


इधर लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुसतैद थी। लोग घर बाहर ना निकले। इसके लिए सभी चैक-चैराहों पर पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई। पुलिस द्वारा आवागमण करने वाहनों को रोककर ई पास या फीर घर से बाहर निकलने का कारण पूछने के बाद ही वहां से गुजरने दे रही थी। वहीं अगर कोई बेवजह घर से बाहर घूमते देखे गये तो उनसे जुर्माना भी वसूला गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons