LatestNewsकोडरमाझारखण्डराज्य

दआरवीएस के बच्चों ने डाक्टर्स डे पर किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

  • डॉक्टरों का सम्मान 365 दिन करना चाहिए: निदेशक

कोडरमा। डॉक्टर्स डे के मौके पर द रामेश्वर वैली स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन द्वारा डॉक्टर राजन, डॉक्टर पी कुमार, डॉक्टर नीरज चन्द्रा, डॉक्टर परिमल तारा को डॉक्टर्स डे पर बधाई देते हुए पौधा भेट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने नाटक कर कोरोना काल में डॉक्टर द्वारा किए गए कार्यों को प्रस्तुत कर उनका आभार व्यक्त किया। नाटक में डॉक्टर की भूमिका में कक्षा आठवीं की सुहानी, नर्स की भूमिका कक्षा सप्तम की संघ मित्रा और निखिल, नमिश, निशिकेत व प्रिती मैडम ने बडे सुंदर तरीके से प्रस्तुत कर सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं स्कूल की साक्षी, शालिनी, माया, आकाशी तन्मय और शिवांश ने चिकित्सकों के समक्ष नृत्य प्रस्तुत किया।

डॉक्टर राजन ने बच्चों को विभिन्न रोगों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही बच्चांे को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन भी किया। नगर के होमियोपैथिक डॉक्टर पी कुमार ने कहा कि यह नन्हे मुन्ने बच्चे आज हमारे कर्तव्यों की याद दिला रहे हैं। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीरज चन्द्रा, डॉक्टर परिमल तारा ने बच्चों के प्रयास की सराहना किया और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए टिप्स दिए, साथ ही विभिन्न रोगों के संबंध में जानकारी भी दी। बच्चों ने कक्षावार फर्स्ट एड बॉक्स बनाया। जिसमें पहला स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।

मौके पर स्कूल की छात्रा ज्योति ने उपस्थित लोगों को डॉक्टर्स डे के बारे में बताया कि हम सब डॉक्टर बीसी रॉय की याद में डॉक्टर्स डे मनाते हैं। स्कूल प्राचार्या रश्मि प्रवीण वर्णवाल ने कहा कि डॉक्टर हमारी जिंदगी बचाते है और आज हम सब उनके आभारी हैं। स्कूल के निदेशक प्रवीण कुमार द्वारा डॉक्टरों को प्रतीक चिन्ह में मोमेंटो देकर समाज को एक नई दिशा देने का आग्रह करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons