LatestNewsकोडरमाझारखण्डराज्य

मुख्यमंत्री 18 अक्टूबर को कोडरमा में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में होंगे

  • कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक
  • विभागीय स्तर पर परिसंपत्तियों का किया जायेगा वितरण

कोडरमा। आगामी 18 अक्टूबर को कोडरमा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगमन होगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए कोडरमा के बागीटांड स्टेडियम में जोर शोर से कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त आदित्य रंजन द्वारा जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न कार्यों का दायित्व दिया गया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न हो। उन्होंने कहा कि सभी विभागों द्वारा अपने अपने परिसंपत्तियों का वितरण मुख्यमंत्री से कराएं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने विभाग से संबंधित योजना जैसे मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन, सर्वजन पेंशन, हरा राशन कार्ड, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान जैसे अन्य योजनाएं से आच्छादित कराएं।

मौके पर मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, सहित जिले के अनेक वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons