NewsTOP STORIESगिरिडीहझारखण्डराज्य

डुमरी पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, लाभूकों के बीच किया परिसंपतियों का वितरण

  • सीएम के साथ थे मंत्री हफीजुल हसन और राज्य के नगर विकास सचिव विनय चौबे
  • कई योजनाओं की रखी आधारशीला, किया उद्घाटन
  • सीएम सहित पार्टी नेताओं ने मंच से स्व0 जगरनाथ महतो को श्रद्धांजली
  • झारखंड और झारखंड की जनता के विकास के लिए सरकार कर रही है कई कार्य: मुख्यमंत्री

गिरिडीह। डुमरी के केबी हाई स्कूल में आयोजित एक दिवसीय परिसंपति वितरण सह योजना उद्घाटन व शिलान्यास समारोह में सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिरकत की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चॉपर से डुमरी के झारखंड कॉमर्स कॉलेज में लैंड किए। जहां उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेणु, डुमरी एसडीएम प्रेमलता मुर्मू समेत कई अधिकारी और गांडेय विधायक सरफराज अहमद सहित पार्टी नेताओं ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। उनके साथ राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन और राज्य के नगर विकास सचिव विनय चोबे और प्रेस सलाहकार पिंटू भी रांची से हेलीकॉप्टर से डुमरी पहुंचे थे।

इस दौरान झारखंड कॉमर्स कॉलेज में ही मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सीधे आयोजन स्थल केबी हाई स्कूल पहुंचा। जहां मुख्यमंत्री का स्वागत आदिवासी महिलाओं ने संथाली परंपरा के अनुसार नृत्य व गीत प्रस्तुत कर किया। वहीं मंच पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के साथ अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री समेत मंत्री हफीजुल हसन और उत्पाद मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी और सचिव का स्वागत बुके देकर किया।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मंत्री हफीजुल हसन, बेबी देवी, गांडेय विधायक सरफराज अहमद, बगोदर विधायक विनोद सिंह के साथ सचिव विनय चोबे ने परिसंपति वितरण सह योजनाओं का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कई लाभुको को कृषि उपकरण और अन्य विभाग के उपकरण वितरण कर परिसंपति वितरण सह उद्घाटन समारोह का औपचारिक शुरुवात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब सात करोड़ के 160 योजनाओं की आधारशिला रखने के साथ ही सात करोड़ 93 लाख के लागत के 188 योजना का उद्घाटन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्व. जगरनाथ महतो के लिए वीर अमर स्व0 जगरनाथ महतो अमर रहे के नारे लगाए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्व. जगरनाथ महतो के लिए वीर अमर स्व0 जगरनाथ महतो अमर रहे के नारे लगवाते हुए कहा कि स्व0 जगरनाथ महतो इलाके के वीर नेता थे उनके निधन से न सिर्फ पार्टी को क्षति हुई बल्कि डुमरी विधानसभा के लिए भी भारी क्षति हुई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार ने सुबे के विकास के लिए कई कार्य किए है। राज्य की जनता के बीच कई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से भी डुमरी विधानसभा के साथ साथ पूरे जिले के जिए करोड़ो रूपये के योजनाओं की सौगात दिया जा रहा है। कहा कि उन्होंने एक बार फिर से कर्मचारियों के पूरानी पेंशन व्यवस्था को लागू कराने का कार्य किया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons