वरमाला के लिए दुल्हन के साथ स्टेज पर खड़ा था दुल्हा, माला लाने में हुआ देर, तो दुल्हन पर भड़का गुस्सा, हो गई मारपीट
गिरिडीहः
दुल्हा-दुल्हन वरमाला के लिए स्टेज पर खड़े थे। लेकिन वरमाला के लिए माला लाने में हो रहे देरी से दुल्हा अपने दुल्हन समेत लड़की पक्ष वालों पर इस कदर भड़का और उसे भला-बुरा कहने लगा। इसके बाद शादी का माहौल मारपीट में बदल गया। घटना गिरिडीह शहर के आईसीआर रोड स्थित होटल श्याम सरोवर का है। इस दौरान जानकारी मिली, तो नगर थाना प्रभारी राम नारायण चाौधरी भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां किसी तरह माहौल को शांत किया। और वर राहुल कुमार और उसके भाई राजीव रंजन को पुलिस पकड़ कर थाना ले गई। जहां रविवार की दोपहर दोनों से पूछताछ कर जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार बिहार के गया के बाराचट्टी निवासी नवल किशोर गुप्ता की बेटी कुमारी नीलम की शादी गिरिडीह के ईसरी-डुमरी बाजार निवासी राहुल के साथ सैट हुआ था। शादी के लिए दोनों पक्ष शहर के होटल श्याम सरोवर भी पहुंचे थे। जहां बारात घूमने के बाद जब लड़का राहुल कुमार दुल्हे के लिबास में स्टेज पहुंचा। तो कुछ देर में दुल्हन कुमारी नीलम भी पहुंच गई।

लेकिन वरमाला के लिए माला लाने में करीब दो घंटे देर हुआ, इस पर दुल्हा राहुल गुस्से में आ कर अपनी होने वाली पत्नी कुमारी नीलम समेत लड़की पक्ष वालों को भला-बुरा कहने लगा। दुल्हे के बातों से गुस्साएं लड़की पक्ष वालों ने मौके पर लड़का पक्ष वालों के साथ मारपीट करना शुरु कर दिया। यहां तक दुल्हा राहुल और उसके भाई राजीव रंजन का कपड़ा तक फाड़ दिया। लिहाजा, शादी का माहौल तुंरत मारपीट में बदल गया। लेकिन वक्त रहते नगर थाना प्रभारी रामनारायण चाौधरी घटनास्थल पहुंचे, और किसी तरह माहौल को शांत किया। इस दौरान लड़की के पिता नवल किशोर गुप्ता के शिकायत पर पुलिस ने दुल्हा व उसके भाई को गिरफ्तार कर थाना ले गई। जहां दुसरे दिन रविवार दोपहर को दोनों को जेल भेज दिया गया।