LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

बिरनी में कमरे में झूलता हुआ मिला तीन बच्चांे की मां का शव

  • आत्महत्या या हत्या फिलहाल स्पष्ट नही, जांच में जूटी है पुलिस

गिरिडीह। गिरिडीह के बिरनी थाना इलाके के बलगो गांव में शुक्रवार की देर रात विवाहिता 30 वर्षिय रिंकी देवी का शव उसके कमरे में झूलता हुआ मिला। मृतका तीन बच्चों की मां है। विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से झूलने की सूचना देर रात ही बिरनी थाना पुलिस को मिल गई थी। लेकिन इलाका नक्सल प्रभावित होने के कारण पुलिस शनिवार की सुबह घटनास्थल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल ये स्पष्ट नही हो पाया है कि रिंकी देवी ने पति राजेश मंडल के साथ हुए विवाद के कारण आत्महत्या की है या विवाद के कारण उसकी हत्या की गई। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


इस दौरान पुलिस मृतका के मायके वालों के आने का भी इतंजार कर रही थी। जिससे घटना का सही कारण सामने आ सकंे। लेकिन थाना प्रभारी की माने तो देर रात सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतका के शव को फंदे से उतारने का सुझाव इलाके के मुखिया को दिया। वहीं दूसरे दिन पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम पति राजेश मंडल के कहने पर मृतका रिंकी देवी ने मछली बनाई थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons