तिसरी के सतीडीह मोड़ के पास प्रिति नामक महिला की मिली लाश
- सिर और गले में पाए गए गहरे जख्म के निशान
गिरिडीह। तिसरी थाना क्षेत्र के घंघरी कुरा से डोरंडा मुख्य मार्ग के बीच सतीडीह मोड़ के पास पीडब्लूडी सड़क पर 36 वर्षीय प्रीति देवी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका प्रीति देवी घोड़थंबा के अलखशीर गांव की रहने वाली थी। वहीं मायके कोडरमा बताया जा रहा है। सतीडीह मोड़ के पास मुख्य सड़क पर प्रिति का शव होने की सूचना के बाद तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के सिर पर और गले में धारदार हथियार से वार करने के कारण गहरे जख्म के निशान थे। प्रिति की हत्या क्यू और किसने की है फिलहाल यह जांच का विषय बना हुआ है।
Please follow and like us: