जमीन लूटने और लूटाने वाली हेमंत सरकार के बाद भाजपा की सरकार बनी, तो गिरिडीह समेत राज्य के भूमाफिया प्राॅप्टी बचाने के लिए तैयार रहेः बाबूलाल मंराडी
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के गिरिडीह कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए मंराडी समेत कई नेता
गिरिडीहः
गिरिडीह भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में हुआ। बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मंराडी के साथ जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत मंराडी, प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य नुनूलाल मंराडी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा भी शामिल हुए। मौके पर जिला कार्यसमिति की बैठक के दौरान विधायक दल के नेता बाबूलाल मंराडी ने मोर्चा के मौजूद कार्यकर्ताओं से रांची में आहुत रैली की पूरी जानकारी ली। जिले के एक-एक मंडल के मंडल अध्यक्ष से रांची में गृहमंत्री अमित शाह के आहुत रैली का फीडबैक लिया। कार्यकर्ताओं से इस दौरान मंराडी ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकना है। गृहमंत्री की यह रैली झारखंड को एक लूटेरी हेमंत सरकार से बचाने के लिए महत्पूर्ण है। क्योंकि झारखंड में उनके साथ रघुवर दास और अर्जुन मुंडा की भी सरकार रही, आदिवासियों की जमीन लूटने का गंभीर आरोप कभी भी भाजपा के किसी सरकार में नहीं लगी। लेकिन तीन साल हेमंत सरकार के कार्यकाल के पूरे होने को है। और अब हेमंत सरकार पर जमीनों को लूटने और राज्य में भूमाफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगना शुरु हो गया है।

लिहाजा, जब भी राज्य में भाजपा की अब सरकार बनेगी, तो गिरिडीह समेत राज्य के भूमाफिया अपनी प्राॅप्टी बचाने के लिए तैयार रहे। क्योंकि भूमाफियाओं के अवैध प्राॅप्टी पर बुलडोजर चलना भाजपा के सरकार में तय है। इस बीच मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक को जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत मंराडी और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा ने भी संबोधित किया। जबकि कार्यसमिति में जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, भाजपा नेता कामेशवर पासवान, अशोक उपाध्याय, विनय सिंह, सिकंदर हेम्ब्रम, जाकिर हुसैन छोटू, अल्पसख्ंयक मोर्चा के प्रर्देश महामंत्री एजाज उर्फ सोनू और प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य मनोज संघई समेत कई मौजूद थे।