LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

अभाविप ने जनजातिय गौरव दिवस के रुप में मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

गिरिडीह। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के गिरिडीह इकाई द्वारा बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातिय गौरव दिवस के रुप में मनाया। सिहोडीह-सिरसिया स्थित बिरसा मुंडा चाौक पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। संगठन के कार्यक्रम में प्रर्देश सोशल मीडिया प्रभारी आशीष सिंह, नगर मंत्री उज्जवल तिवारी, बबलू यादव, मंटु मुुर्मु, नीरज चाौधरी, चंदन झा, प्रणव मिश्रा, सौरभ राय, श्रीकांत कुमार, अमन राय, पृथ्वी कुमार, शशि रजक, विकास वर्मा, सचिन सिंह, स्वराज दराद, स्मिरन कुमारी सहित कई युवा शामिल हुए।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा को देश के लिए महत्पूर्ण व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि एक स्वतंत्रता सेनानी के रुप में बिरसा मुंडा ने पूरे देश में क्रांति पैदा की थी। इसलिए देश के आदिवासी समुदाय के बीच बिरसा मुंडा स्वतः भगवान का दर्जा हासिल किए। विचार गोष्ठी को धनबाद के संगठन मंत्री बबन बैठा ने भी संबोधित किया।

Please follow and like us:
Hide Buttons