LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

पहली सोमवारी के साथ शुरू हुआ भगवान शिव अराधना का पावन महिना

  • शिवालयों में उमड़ी भक्तो की भीड़, भक्तों ने सुख समृद्धि की कामना के साथ की पूजा अर्चना
  • उसरी नदी तट पर स्थित दुखहरणनाथ में हजारों की संख्या में भक्तों ने किया जलाभिषेक

गिरिडीह। श्रावण के पवित्र महिने की शुरूआत सोमवार को पहले सोमवारी के साथ हुई। वर्षों बाद विशेष संयोग बनने के कारण श्रावण मास की पहली सोमवारी को विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। इस दौरान भक्तों ने श्रद्धाभाव से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के साथ ही पूजा अर्चना की। गिरिडीह के बगोदर के हरिहर धाम स्थित 50 फिट ऊंचे शिवालय के साथ झारखंड धाम शिवालय और जिला मुख्यालय के औद्योगिक क्षेत्र उदनाबाद स्थित बाबा दुखहरण नाथ सहित विभिन्न प्रमुख शिवालयों में अहले सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। इस दौरान महिलाओं व पुरूषों के साथ साथ युवाओं ने बोल बम के जयकारे के साथ महादेव का जलाभिषेक किया।

इस क्रम में जिला मुख्यालय से करीब 9 किलोमीटर की दूरी पर उसरी नदी के तट पर स्थित दुखीरणनाथ मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। नदी से लेकर शिवालय तक हाथों में जल लिए हुए भक्तों की लंबी कतारे हर हर महादेव व बोलबम का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। वहीं दूसरर ओर शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में दूगधाभिषेक का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शामिल होकर भक्तो ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। एक माह तक चलने वाले सावन को लेकर अब कांवरियों का जत्था भी सुल्तानगंज की और रवाना होने लगे है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons