LatestNewsकोडरमाझारखण्डराज्य

आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत

  • कोडरमा नप पदाधिकारी ने निकाला जागरुकता अभियान

कोडरमा। देश की आजादी को 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस अमृत महोत्सव के तत्वावधान में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव स्कूली बच्चों द्वारा तिंरगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंग यात्रा में उपायुक्त आदित्य रंजन, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार शामिल हुए।

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपने-अपने घर पर पूरे सम्मान एवं नियम के साथ राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिलेवासी अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर राष्ट्रीय गर्व के इस प्रतीक पर्व में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा है कि सरकार के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का कार्यक्रम चल रहा है। सभी सरकारी एवं अर्धसरकारी भवनों पर तिरंगा लगाने के निदेश जारी किए गये हैं।

वहीं प्रशासक जितेन्द्र कुमार जैसल के नेतृत्व में नगर पंचायत कोडरमा क्षेत्र अंतर्गत आजादी के 75वें वर्षगांठ में अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली नगर पंचायत कोडरमा कार्यालय से अनुमंडल कार्यालय होते हुए मेन रोड हनुमान मंदिर से गिरिडीह रोड महावीर मोहल्ला होते हुए पुनः नगर पंचायत कोडरमा में समाप्त की गई।
………………………………………….

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons