LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

यौन शोषण के आरोपी को गिरिडीह मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

गिरिडीहः
यौन शोषण के आरोपी युवक को गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यौन शोषण का आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ टुन्नी पिछले दो महीनें से फरार चल रहा था। लेकिन इसी आरोपी का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वो एक शादी समारोह में परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी एन्जॉय करता नजर आ रहा था। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई, और अभिषेक सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार करने में सफल रही। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार यौन शोषण का आरोपी अभिषेक सिंह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पांडेयडीह का रहने वाला था। आरोपी के खिलाफ सिहोडीह की एक विवाहिता ने केस दर्ज कराया था। जिसमें विवाहिता ने थाना को दिए आवेदन में अभिषेक पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अभिषेक ने उसके पारिवारिक मजबूरी का फायदा उठाकर एक बेहतर नौकरी दिलाने के नाम पर उसका यौन शोषण किया था। इस दौरान आरोपी उसे नौकरी दिलाने के नाम पर धनबाद ले गया। जहां उसे पानी के बोतल में कुछ नशील पद्धार्थ मिलाकर पीलाया। और उसके साथ गलत किया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुसंधान तेज किया। और मामले को सही पाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में जुट गई। लेकिन अभिषेक सिंह पिछले दो महीनें से फरार था। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर उसे दबोचा गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons