LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

फरार अभियुक्त को गावां पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जालसाजी और डुप्लीकेट सर्टिफिकेट मामले के आरोपी था फरार पारा शिक्षक

गिरिडीह। वर्ष 2016 में जालसाजी और डुप्लीकेट सर्टिफिकेट मामले के आरोप में फरार चल रहे अलकडीहा निवासी सह पारा शिक्षक रामदेव मुसहर को गावां थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस सम्बन्ध मंे जानकारी देते हुए गावां थाना प्रभारी ध्रूव कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2016 में गावां थाना मंे कांड संख्या 77/16 के अन्तर्गत सुसंगत धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसके बाद से वो अब तक फरार चल रहा था। इसी बीच बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


विदित हो की वर्ष 2016 तक अभियुक्त पारा शिक्षक के रूप मे पदस्थापित था। इसी बीच उसके सर्टिफिकेट की जांच की गई थी और जांच के दौरान जालसाजी का मामला प्रकाश मंे आया था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons