राज्य सरकार ने गुणवंत सिंह मोंगिया को किया झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से किया सम्मानित
- नेशनल वॉलीबॉल एकेडमी की शुरुवात करने पर मिला सम्मान
गिरिडीह। झारखंड सरकार ने मोंगिया समूह के चैयरमेन गुणवंत सिंह मोंगिया को गिरिडीह में नेशनल वॉलीबॉल अकादमी की शुरूआत करने के लिए झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया है। रांची में राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने उन्हें झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया है। झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी के हाथो सम्मानित होने के बाद शुक्रवार को गिरिडीह में प्रेसवार्ता करते हुए मोंगिया समूह के चेयरमैन सह मोंगिया वॉलीबॉल अकादमी के संस्थापक डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा की जिस उद्देश्य के साथ उन्हे राज्य सरकार ने सम्मानित किया है उसे पूरा करने करने के लिए वे लगातार प्रयासरत है। कहा कि उन्हे खुशी इस बात की है की उनका ड्रीम पूरा हो रहा है। खेल के प्रति जो निराशा पहले युवाओं में थी, वो दूर हो रही है। युवा अब खुद को स्पोर्ट्स से जोड़ रहे है।
कहा कि युवा अब खास तौर पर वॉलीबॉल से भी खुद को जोड़ रहे है। कहा कि अब मोंगिया समूह के इस अकादमी का प्रयास है की इस अकादमी से ट्रेंड होकर निकलने वाले युवाओं का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के लिए हो। इसके लिए भी मोंगिया समूह अपने हर खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेगी। बंगाल से प्रशिक्षित कोच को रखा गया है। जिनके नेतृत्व में अकेडमी में युवाओं को तैयार किया जा रहा है।
प्रेसवार्ता में मोंगिया समूह के डायरेक्टर सन्नी सिंह मोंगिया और मार्केटिंग हेड आदिल सिद्दकी और मोंगिया समूह के टेक्निकल एडवाइजर रवि रंजन समेत कई लोग मौजूद थे।




