LatestNewsTOP STORIESगिरिडीहझारखण्डराँचीराज्य

हजारीबाग के टाटी झरिया के पास सिवाने नदी में गिरी सिख तीर्थयात्रियों को लेकर रांची जा रही एसएसटी बस

  • घटना में 9 तीर्थयात्रियों की मौत, करीब आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर
  • बस में सवार गिरिडीह के 52 सिख तीर्थयात्री
  • हजारीबाग डीसी, एसपी व कोडरमा के पूर्व सांसद मौके पर पहुंचे
  • घटना की सूचना के बाद सिख समाज के कई लोग पहुंचे हजारीबाग

गिरिडीह। कीर्तन समागम में शामिल होने गिरिडीह के स्टेशन रोड के प्रधान गुरुद्वारा से रांची लेकर जा रहे एसएसटी यात्री बस हजारीबाग के दारु थाना क्षेत्र के टाटी झरिया के समिप सिवाने पुल के पास दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। जिसमें अब तक 9 तीर्थरूात्रियों की मौत हो चुकी है। जबकि करीब आधा दर्जन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 52 तीर्थ यात्रियों से भरी बस टाटी झरिया पुल के नीचे सिवाने नदी में गिर गया। तीर्थ यात्रियों में महिलाओं से लेकर युवा और बच्चे भी शामिल है। फिलहाल मृतकों में सिफ एक महिला रणवीर कौर का नाम सामने आया है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार कुछ तीर्थ यात्रियों के शव बाहर निकाले जा चुके है। जबकि एक शव अब भी बस में ही फंसा हुआ है। जिसे बस में गैस कटर से काटकर निकालने का प्रयास जारी है। जानकारी मिलने के बाद हजारीबाग प्रशासन भी हरकत में आया, इस दौरान डीसी नैंसी सहाय के साथ एसपी और पूर्व कोडरमा सांसद रवीन्द्र राय भी पहुंचे। घायलों का इलाज हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जबकि घटनास्थल में राहत कार्य शुरु किया गया है।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह से भी सिख समुदाय के काफी संख्या में लोग घटनास्थल के लिए रवाना हुए। गिरिडीह के स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा से रांची जा रहे एसएसटी के इस बस में 52 तीर्थयात्री सवार थे। फिलहाल घटना का कारण सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के क्रम में बस का पत्ती टूटना बताया जा रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons