प्रेरणा शाखा ने झुमरी तिलेया में कराया स्लो साइकिल प्रतियोगिता आयोजन
- स्लो साइकिल रेस में प्रिंस कुमार और अमित कुमार बने विजेता
कोडरमा। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर रविवार को देश व्यापी स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। झुमरी तिलैया में प्रेरणा शाखा के द्वारा कोडरमा प्रखंड मैदान में स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता दो ग्रुप में कराई गई। इसमें प्रथम गु्रप में वर्ग आठ के छात्र प्रिंस कुमार प्रथम, वर्ग सात के पीयूष कुमार को द्वितीय और वर्ग छह के पीयूष कुमार को तृतीय स्थान मिला। वहीं दूसरे ग्रुप में अमित कुमार को प्रथम, ओम कुमार मोदी को द्वितीय और अजीत कुमार को तृतीय स्थान मिला।

मौके पर शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रमेश उपाध्याय ने कहा कि साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है। युवाओं स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए साइकिल का प्रयोग जरुर करें। प्रेरणा शाखा का यह प्रयास समाज को एक नई दिशा देगा। वहीं प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केड़िया ने कहा कि साइकिल एक आम आदमी के सवारी से जु़ड़े महत्वपूर्ण साधन है। यह वरदान की तरह है। साइकिल चलाने के लिए प्रशिक्षण और लाइसेंस की जरुरत नहीं होती है। वहीं सचिव नेहा हिसारिया ने कहा कि साइकिल उत्तम परिवहन है जो कम समय और अल्प खर्च के साथ पर्यावरण को दूषित होने से बचाता है। सारिका लड्डा ने कहा कि साइकिल चलानेवाा व्यक्त स्वावलंबी माना जाता है। उन्हें ट्रैफिक में फंसने का भय नहीं सरता है।
मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आयुश पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष संदीप हिसारिया, प्रदीप हिसारिया, सेवा भारती के सचिव आलोक सिन्हा, शिक्षक उमेश कुमार, राजेश्वर प्रसाद सिंह, सिद्वि प्रसाद, वृजेश कुमार, संतोष कुमार, रवि कुमार, श्वेता सिन्हा, आशा कुमारी, रुपा कुमारी, प्रेरणा शाखा की कृत्तिका मोदी, उषा शर्मा, दीपा गुप्ता मौजूद थी।