LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

छात्र हत्याकांड के विरोध में प्रबुद्ध नागरिक मंच ने निकाला कैंडल मार्च

  • हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग, 11 को चक्का जाम करने की दी चेतावनी

गिरिडीह। छात्र विशाल सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार को प्रबुद्ध नागरिक विचार मंच के बैनर तले झंडा मैदान से कैंडल मार्च निकाली गई। यह रैली झंडा मैदान से टॉवर चौक पहुंची। जहां छात्र विशाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्रबुद्ध लोगों ने हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और फांसी की सजा देने की मांग की। साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने का भी मांग किया गया।

प्रबुद्ध नागरिक विकास मंच के अध्यक्ष गौरी शंकर सिंह ने कहा कि विशाल सिंह की हत्या जान बूझ कर की गई है। पुलिस जल्द से जल्द हत्यारे को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा देने का काम करें। वहीं संयोजक विनय कुमार सिंह ने कहा कि दिनों दिन गिरिडीह में अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं जो काफी निंदनीय है। लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर विशाल सिंह के हत्यारे को पकड़ने की बात कही थी। लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की अन्यथा 11 तारीख को पूरा गिरिडीह जाम करने की बात कही।

कैंडल मार्च में कांग्रेस नेता धनंजय सिंह, ज्योतिंद्र प्रसाद, माले नेता राजेश सिन्हा, आम आदमी पार्टी के कृष्ण मुरारी शर्मा, भाजपा नेता नुनु लाल मरांडी, पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह, सुभाष चंद्र सिंन्हा, शालिनी बेसखियार, गौतम देव, रंजीत राय, विकास सिन्हा, ज्योति शर्मा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व संगठन के लोग शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons