LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

हरियाली तीज पर गिरिडीह राणी सती मंदिर में मनाया गया सिधांरा महोत्सव, जमकर झूमी महिलाएं

गिरिडीहः
सावन के हरियाली तीज के मौके पर रविवार को गिरिडीह राणी सती सेवा समिति ने भव्य और आर्कषक सिधांरा महोत्सव का आयोजन किया। शहर के कुटिया गली रोड स्थित राण सती दादी मंदिर में हुए सिंधारा महोत्सव में दोपहर से धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान सुहागिनों ने राणी सती दादी के प्रतीकात्मक हाथों में पहले जहां लोकगीतों के बीच मेंहदी रचाई। वहीं शाम ढलते ही पूजा-अर्चना और विधी-विधान शुरु किया गया। महिलाओं के साथ युवतियों ने पूरे आस्था के साथ राणी सती दादी का पूजा-अर्चना किया।

और सुख-समृद्धि के बीच निरोगीकाया का कामना की। शाम ढलते ही राणी सती दादी के मंदिर में भजन-र्कीतन का दौर शुरु हुआ। हजारीबाग से आएं गायक कलाकार बिट्टु ने भजनों की शुरुआत गणेश वंदना से किया। तो इसके बाद बिट्टु ने एक से बढ़कर एक भजन पेश कर भक्तों को खूब झूमाया। मौके पर महिलाएं भी खूब झूमी। और राणी सती दादी के सिधांरा महोत्सव के दौरान अपनी भक्ति और उत्साह दिखाई। इधर महोत्सव को सफल बनाने में मुकेश जालान, राकेश मोदी समेत कई सदस्यों ने महत्पूर्ण भूमिका निभाया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons