LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

स्व0 नरेन्द्र सिन्हा की तीसरी पुण्यतिथि पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

  • काफी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर स्व0 सिन्हा को दी श्रद्धांजली
  • एक मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति थे स्व0 नरेन्द्र सिन्हा: विधायक

गिरिडीह। नरेन्द्र सिन्हा मेमोरियल फाउंडेशन के द्वारा गुरुवार को बरमसिया स्थित चिल्ड्रेन पार्क में स्व0 नरेन्द्र सिन्हा की तीसरी पूण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर संस्थान के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने विधिवत् रूप से स्व0 सिन्हा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की। इस दौरान कांग्रेस नेता सह स्व0 सिन्हा के भाई अजय सिन्हा, अंजनी सिन्हा, विकास सिन्हा के अलावे रेडक्रॉस के चैयरमेन मदन विश्वकर्मा, कांग्रेस नेता उपेन्द्र सिंह सहित अन्य लोगों ने स्व0 सिन्हा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। वहीं रक्तदान शिविर में भी काफी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और 21 युनिट रक्त संग्रह किया गया।

मौके पर सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि स्व0 नरेन्द्र सिन्हा एक मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति थे। वे काफी मृदभाषी थे जिसके कारण सभी लोगों के साथ उनके काफी अच्छे संबंध थे। वहीं कांग्रेस नेता सह अधिवक्ता अजय सिन्हा मन्टू ने कहा कि उनके भाई हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। यही वजह है कि नरेन्द्र सिन्हा मेमोरियल फाउंडेशन के द्वारा कई सामाजिक कार्य किए जा रहे है। इस दौरान आलोक सिन्हा, पूनम सिन्हा, सत्येन्द्र सिंह, जीवन दास सहित कई लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons