देवघर से प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड को दिये 16835 करोड़ की योजनाओं की सौगात
- कहा राज्यों के विकास से ही राष्ट्र का होता है विकास
- उड़ान योजना के तहत हवाई चप्पल पहनने वाला भी ले रहे है हवाई यात्रा का लाभ: पीएम
देवघर/गिरिडीह। देवघर में अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा व एम्स का उद्घाटन करने देवघर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड वासियों को 16835 करोड़ की योजनाओं का सौगात भी दिया। मंच से ही उन्होंने सभी योजनाओं का लोकार्पन व शिलन्यास किया।
इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से आज झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कहा कि 16835 करोड़ की योजनाओं से झारखंड सड़क मार्ग, रेल मार्ग, उद्योग, व्यापार, पर्यटन, स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ झारखंड वासियों को प्राप्त होगा। कहा कि इन योजनाओं से पूरे पूर्वी भारत को लाभ होगा क्योंकि राज्यों के विकास से ही राष्ट्र का विकास होता है। कहा कि झारखंड के विकास के लिए वे काफी गंभीर है। झारखंड में सड़क मार्ग, रेल मार्ग जल मार्ग को व्यवस्थित तरीके से विकसीत करने से झारखंड के उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। झारखंड में गैस व्यवस्था को विकसीत करने के लिए कई सार्थक कार्य किये जा रहे है।
उन्होंने कहा कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सकें इसी सोंच के साथ उनकी सरकार ने उड़ान योजना की शुरूआत की है। इस योजना के माध्यम से देश के विभिन्न राज्य में एयरपोर्ट, हेलिकॉप्टर पैड का निर्माण कराया गया। इस योजना के तहत अब तक करीब एक करोड़ मध्यम वर्ग के लोगों ने भी कम खर्च पर हवाई सफर का लाभ ले रहे है।