LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुई शारदीय नवरात्र, भक्तों ने नम आंखों से दी मां दुर्गे को विदाई

  • मानसरोवर तालाब में नाव से हुई दर्जन भर प्रतिमाओं का विसर्जन
  • प्रतिमा विसर्जन के विहंगम दृश्य देखने के लिए तालाब के चारो तरफ उमड़ी थी भक्तों की भीड़

गिरिडीह। शारदीय नवरात्र के दौरान नो दिनों तक मां शक्ति की आराधना करने के बाद दसवें दिन प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा संपन्न हो गया। बुधवार को जिला मुख्यालय के शहरी क्षेत्र समेत ग्रामीण इलाकों के अधिकांश प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे धूमधाम के साथ किया गया। भक्तों ने नम आंखों से माता को दिाई देते हुए पहले कोईछा भरा। इसके बाद सुहागिनों ने पूरे उत्साह के साथ सिंदूर खेला गया। इसके बाद शुरू हुआ माता की विदाई का दौर। नम आंखों से भक्तो ने माता की प्रतिमा लिए बड़े वाहनों में निकले। भजनों की रसवर्षा और ढोल नगाड़े के साथ भक्तों ने प्रतिमा विसर्जन के लिए बरवाडीह स्थित मानसरोवर के लिए निकले। इस दौरान कई स्थानों पर महिलाएं भी शामिल हुई और पारंपरिक धाप की धुन पर महिलाओं के साथ साथ युवा झुमते हुए जय दुर्गे का उद्घोष कर रहे थे। इस क्रम में शहर के विभिन्न चौक चोराहो पर भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी।

इधर विसर्जन के लिए सालो से भक्तो के आस्था का केंद्र शहर के मानसरोवर तालाब में ही दर्जन भर से अधिक माता की प्रतिमा का विसर्जन नाव से किया गया। मानसरोवर तालाब विषर्जन समिति के बाबुल गुप्ता समेत सदस्यो के नेतृत्व में तालाब में एक के बाद एक दर्जन भर प्रतिमा विसर्जन किया गया। इस दौरान तालाब के चारो तरफ लाखों की संख्या में भक्तांे की भीड़ इस विहंगम दृश्य को देखने के लिए जुटी हुई थी। महिलाओं से लेकर युवतियां और युवाओं की भीड़ नाव पर विदा होते मां की प्रतिमा देखने के लिए जुटे थे। इस दौरान नाव की सजावट करने के साथ ही सरोवर के चारो तरफ लाइट की व्यस्था की गई थी। वहीं सुरक्षा के नजरिए से सरोवर में विनोद मिश्रा के नेतृत्व में गोताखोरों की टीम भी तैनात की गई थी।

मौके पर विसर्जन के लिए पहुंचे भक्तो और तालाब विसर्जन समिति के सदस्यों का उत्साह बढ़ाने के लिए सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ-साथ पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव के साथ साथ भाजपा नेता मुकेश जालान, विनय सिंह, समाजसेवी बांके बिहारी शर्मा, राकेश मोदी, कांग्रेस नेता सतीश केडिया, विहिप के बिनोद केशरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons