सलूजा गोल्ड व सीखा इंटरटेनमेंट के नेशनल डांस प्रतियोगिता के मेगा ऑडिशन में गिरिडीह के सात प्रतिभागी होंगे शांमिल
- रविवार को ऑडिशन के साथ चयन प्रक्रिया की गई पूरी
गिरिडीह। मुंबई की सीखा एंटरटेनमेंट के बैनर तले इंडिया डांस पावर डांस प्रतियोगिता में गिरिडीह के प्रिंस डांस इंस्टीट्यूट के सात प्रतिभागियों का चयन हुआ। गिरिडीह के सलूजा गोल्ड समूह और मुंबई के सिखा इंटरटेनमेंट के संयुक्त बैनर तले इंडिया डांस पावर का मेगा ऑडिशन मुंबई में आयोजित होना है। मुंबई में आयोजित प्रतियोगता का प्रसारण नेशनल चौनल 9 एक्सएम में किया जाना है। लिहाजा, सितंबर में होने वाले मेगा ऑडिशन को लेकर गिरिडीह प्रिंस डांस के सलेक्टेड प्रतिभागियों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ इस मेगा ऑडिशन के लिए गिरिडीह के जिन सात प्रतिभागियों का चयन हुआ है, उसमे ड्यूट प्रतियोगता में काव्या और रिया है। जबकि डुएट में ही आराध्या और सोनल का भी चयन हुआ। वहीं सोलो डांस में कुणाल सिन्हा, प्रियंका मुखर्जी, विक्रांत कुमार का चयन किया गया है।
बताते चलें की मुंबई की सीखा इंटरटेनमेंट और सलूजा गोल्ड समूह द्वारा नेशनल लेबल पर इंडिया पावर डांस प्रतियोगिता आयोजित किया है। जिसका पहले राउंड का ऑडिशन पूरे देश भर में हुआ, तो झारखंड में इसका ऑडिशन गिरिडीह के प्रिंस डांस इंस्टीट्यूट में किया गया। वहीं डांस इंस्टीट्यूट के सात प्रतिभागियों का चयन मेगा ऑडिशन के लिया हुआ है। इधर मेगा ऑडिशन के लिए सात प्रतिभागियों के चयन से सलूजा गोल्ड के चेयरमैन अमरजीत सिंह सलूजा भी उत्साहित है।