LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

आरएसएस ने किया मुहल्ला स्तर पर बस्ती सम्मेलन का आयोजन

  • पूर्व विधायक सहित संघ के कई पदाधिकारी हुए शामिल

गिरिडीह। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के द्वारा गुरुवार को शहर के अरगाघाट रोड स्थित शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल परिसर में मकतपुर बस्ती का बस्ती सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें हजारीबाग विभाग के विभाग संघ चालक अर्जुन मिस्टकार, निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी, संतोष खतरी, प्रकाश दास, मुकेश रंजन सिंह, सुजीत भदानी, पंकज गुप्ता, सुनील कुमार, संत कुमार लल्लू, अनुप सिन्हा, गोपाल शर्मा, सोनू कुमार आदि लोग उपस्थित थे। सम्मेलन के दौरान मुहल्ला स्तर पर संघ की शाखा तैयार की गई।

मौके पर विभाग संघ चालक अर्जुन मिस्टकार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन काल में भारत एक विश्व गुरु था। पूरे विश्व के लोग शिक्षा ग्रहण करने के साथ साथ व्यवसाय के लिए भारत की ओर रुख करते थे। भारत इतना समृद्ध था कि इसे सोने की चिड़िया कहा जाता था। हम इतने समृद्ध हो गए कि विश्व की गलत नजर भी हमारे ऊपर पड़ी और मुगल व अंग्रेजो ने भारतीयों के बीच फूट डालो और राज्य करों की नीति अपनाते हुए हमारे अंदर विसंगतियां फैलाने का काम किए।

कहा कि इन्ही विसंगतियों को को समाप्त करने के उद्देश्य संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी और वर्तमान में समाज में समरसता, एकरूपता, बौद्धिक विकास विषयों पर कार्य करने के लिए मंडल, पंचायत, वार्ड और मोहल्लों स्तर पर संघ की शाखाएं शुरू की जा रही है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons