LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

पुलिस कंट्रोल रूम व पचंबा थाना के पास चला वाहन जांच अभियान

  • हेलमेट, लाईसेंस, ट्रीपल लोड सहित अन्य कागजातो की की गई जांच
  • यातायात नियमों का पालन नही करने वालों से वसूला गया जुर्माना

गिरिडीह। शहर के पचम्बा थाना के बाहर गुरुवार को डीटीओ रोहित सिन्हा के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग बाइक चलाने वाले चालको को फाइन काटा गया। साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इधर पुलिस कंट्रोल रूम के पास ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर कृष्णकांत के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाकर वाहनों की जांच की गई और नियमों का पालन नही करने वालों से फाइन वसूला गया। अभियान में डीटीओ के अलावे रोड सेफ्टी मैनेजर वाजिद,साकेत समेत पुलिस जवान मौजूद थे।

मौके पर डीटीओ ने कहा कि ये जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिससे लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों से फाइन वसूल कर उन्हें परेशान करना नही है बल्कि उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। वंही यातायात पुलिस कृष्णकांत ने लोगां से अपील करते हुए कहा कि हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाये।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons