LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

रोटरी ने भव्य रूप से मनाया 64वां पदस्थापना दिवस

  • वर्ष 2021-22 के अध्यक्ष रो. संतोष अग्रवाल एवं सचिव बने रो. अभिषेक जैन
  • समाजसेवा के क्षेत्र में दूसरे संस्थानों के लिए मार्गदर्शक रही है रोटरी: रो. राजन गंडोत्रा

गिरिडीह। रोटरी गिरिडीह का 64वां पदस्थापना दिवस उत्सव उपवन में भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यअथिति के रूप में पूर्व जिलापाल रो. राजन गंडोत्रा, विशेष अतिथि उपजिलपाल रो. देवेंद्र सिंह एवं रो. शिव प्रकाश बगड़िया द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्जवलित कर की गई। मौके पर तत्कालीन अध्यक्ष रो. राजन जैन द्वारा राष्ट्र गान एवं गणेश वंदना के साथ बैठक के आरम्भ की घोषणा की गयी। वहीं तत्कालीन सचिव द्वारा वर्ष 2020-21 में रोटरी गिरिडीह द्वारा किये गए कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी। इस क्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रो. संतोष अग्रवाल एवं सचिव रो. अभिषेक जैन द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए विधिवत् रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान रंजना बगड़िया, डॉ. मीता साव, डॉ. अमित गोंड एवं अमित तुलस्यान को रोटरी गिरिडीह के नए सदस्य के रूप में जोड़ा गया।

मुख्य अतिथि पूर्व जिलापन रो. राजन गंडोत्रा ने रोटरी गिरिडीह के द्वारा किये गए सभी कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी गिरिडीह हमेशा से जिले के दूसरे संस्थानों के लिए मार्गदर्शक रही है। उन्होंने अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा सदस्य्ाता बढ़ाने के संकल्प के बाबत सभी को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने जनसेवा हेतु सबों को तत्परता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया एवं वर्त्तमान में किये गए कार्यक्रम जैसे डयलिसिस, प्यार बांटते चलो, शव वाहिनी, एम्बुलेंस, नेत्र चिकित्सालय अदि सभी कार्यकर्ताओं की भरपूर सराहना की।

उप जिलापाल देवेंद्र सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि वर्तमान समय में हमें पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए और इसके लिए एक साल में कम से कम गिरिडीह शहर एवं उसके आसपास के जगहों पर दस हजार पेड़ लगाने का संकल्प लिया।

मौके पर अध्यक्ष संतोष अग्रवाल में अपने भविष्य के कार्यक्रमों में महिला सशक्तिकरण, कोविद हेल्प लाइन, मलम बैंक, रोटरी स्कूल, कृत्रिम अंग प्रत्योरापन कैंप, सर्विकल कैंसर वासिनेशन, मेटरनिटी ऑफ़ चाइल्ड हेल्थ, सेनेटरी नैपकिन मशीन एवं महिलाओ की आत्मरक्षा हेतु परिक्षण शिविर का आयोजन करने पर विशेष जोर दिया। जिसमें सभी के सहयोग की अपेक्षा की कामना की। उन्होंने नए सत्र के लिए अपनी टीम की भी घोषणा की। बताया कि रोटरी गिरिडीह द्वारा टिकाकरण कैंप तब तक चलाया जायेगा जब तक जिले का हर एक व्यक्ति को कोविड का टिका नहीं लग जाता है।

कार्यक्रम में रो. प्रदीप अग्रवाल, रो. प्रमोद अग्रवाल, रो. गुणवंत सिंह, रो. विजय सिंह, प्रकाश सहाय, पियुष मुस्सदी सहित समाज के कई गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons