LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

बीस सूत्री अध्यक्ष ने नवनिर्मित कर्मचारी भवन का किया औचक निरीक्षण

  • मिली भारी गड़बड़ी, घटिया सामग्री का प्रयोग करने का लगाया आरोप

गिरिडीह। गावां ब्लॉक परिसर में बन रहे लगभग साढ़े चार करोड़ की लागत से कर्मचारी भवन का गावां विश्व सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने अपने सदस्यों के साथ बुधवार की दोपहर निर्माणधीन भवन का औचक निरीक्षण किया।

इस संबंध में बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर आज कर्मचारी भवन का औचक निरीक्षण किया हूं। उन्होंने कहा की भवन के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, ईंट, गिट्टी और छड़ बहुत ही घटिया किस्म का है। बताया की ईंट थर्ड क्वालिटी का है जो बरसात के पानी में गल गया है व सफेद गिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है जो भवन निर्माण में उपयोग नहीं होता है एवं छड़ भी लाल स्टील और गोवर्धन कंपनी का दिया जा रहा है जो स्टिमिट में नहीं है। पनसोखा बनाने में भी भरी अनियमितता बरती गई है इसमें कच्चा ईंट डाला गया है, जिसके कारण बरसात के पानी में अधिकांश इंट गल गया है।

उन्होंने तत्काल कर्मचारी भवन के निर्माण कार्य पर रोक लगाया है, कहा की जब तक जांच नही होगी तब तक काम बंद रहेगा। उन्होंने उपायुक्त से मांग करते हुए कहा कि कर्मचारी भवन का निर्माण कार्य का जांच पड़ताल कर गुणवत्ता में सुधार किया जाये ताकि भवन का निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो सके।

इधर, जेईई वैधनाथ कुमार महतो ने कहा कि साइड पर जाकर जांच करेंगे अगर गड़बड़ीयां पाई गई तो सुधार कराया जायेगा। मौके पर रणधीर चौधरी, कैलाश सिंह, शक्ति रविदास, एजाज अहमद, शिवनारायण राउत, नवलेश सिंह, उमेश यादव, अंबिका प्रसाद यादव समेत कई लोग थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons