LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गड़वा में हुए प्रखंड समन्वयक की हत्या के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे आवास कर्मी

  • झारखंड राज्य आवास कर्मी संघ की मांगों पर सरकार करें विचार: अशोक नयन सिंह

गिरिडीह। गड़वा जिला के प्रखण्ड भवनाथपुर प्रखण्ड समन्वयक साथी सिराज अंसारी का अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में झारखंड राज्य आवास कर्मी संघ गिरिडीह इकाई के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश सह हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को झंडा मैदान में आवास कर्मियों ने धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अशोक कुमार महतो ने की। वहीं अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नेता अशोक नयन सिंह, जिला समन्वयक अनिल कुमार, जिला प्रशिक्षण समन्वयक मंजू कुमारी, जिला अध्यक्ष संतोष वर्मा, प्रखंड समन्वयक जावेद अख्तर, अजय कुमार, सनी कुमार, पवन कुमार, सुधीर कुमार, मुजाहिद अंसारी, विकास तिवारी, अनुज कुमार समेत कई कर्मी मौजूद थे।

धरना के दौरान अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नेता अशोक नयन सिंह सहित संघ के अन्य नेताओं ने कहा कि झारखंड राज्य आवास कर्मी संघ की सभी मांगे जायज है और सरकार पर इस पर पहल करनी चाहिए। कहा कि गढ़वा में जिस प्रकार से समन्यवक की हत्या की गई है उससे स्पष्ट होता है कि कोई भी सरकारी कर्मी सुरक्षित नही है। उन्होंने सरकार से हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि मृतक मो0 सिराज अंसारी के आश्रितों को अनुकंपा पर सरकारी नौकरी देने के साथ ही आश्रितों को भरण-पोषण हेतु 20 लाख रूपये बतौर मुआवजा दिया जाये।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons