LatestNewsझारखण्डराँचीराज्य

नियमों का पालन नहीं करने पर रांची के 25 अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द

  • नियमों का पालन नहीं करने पर झारखंड रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी ने लिया एक्शन
  • 350 अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की दिशा में चल रही है कार्रवाई: सचिव

रांची। नियमों का पालन नहीं करने पर रांची के 25 अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। झारखंड रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी (झरेरा) ने लाइसेंस रद्द किया है। अपार्टमेंट द्वारा समय पर सारे दस्तावेज जमा नहीं किए जाने के कारण रेरा की ओर से कई बार उन्हें नोटिस दिया गया था। बावजूद इसके दस्तावेज पेश नही किया गया। जिसके बाद रेरा ने कार्रवाई करते हुए 25 अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया।

बताया जाता है कि जिन अपार्टमेंट का लाइसेंस रद्द किया गया है, वे सभी नए प्रोजेक्ट हैं और उन पर अभी काम चल रहा है। 350 से अधिक लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कई बार नोटिस देने के बाद भी कागजात जमा नहीं किए हैं। अब इन लोगों पर चरणबद्ध कार्रवाई की जा रही है। पहले चरण में 25 बिल्डरों का लाइसेंस रद्द किया गया है। जानकारी के अनुसार रांची के एक हजार से अधिक अपार्टमेंट रेरा की शर्तों को पूरा नहीं कर रहे हैं। सभी को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।

रेरा के सचिव आरके चौधरी की माने तो जो भी नियम को नही मानेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। कहा कि रांची में 1000 से ज्यादा प्रोजेक्ट रजिस्ट्रेशन के लिए रेरा की शर्तों को पूरा नहीं कर रहे हैं। बताया कि 350 अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की दिशा में कार्रवाई चल रही है। पहले चरण में 25 बिल्डर्स का रजिस्ट्रेशन कैंसिल किया गया है। कहा कि दो बार पेपर जमा करने के लिए नोटिस भेजने के बाद भी इनके द्वारा पेपर जमा नहीं किया गया। कहा इन पर पेनाल्टी भी लगाई जाएगी।

  • इनका किया गया है रजिस्ट्रेशन रद्द

श्री वृंदा रेसिडेंसी बरियातू, लेक व्यू मेंशन बरियातू, सुनील सेन कॉम्प्लेक्स बरियातू, लविस्ता बरियातू, सी.एस मेंसन अपार्टमेंट बरियातू, गर्व होम्स बरियातू, वैष्णो देवी अपार्टमेंट बड़गाईं, पृथ्वी वेदिक विलेज पिठौरिया, ग्लोबल रेसिडेंसी अरगोड़ा, महावीर गार्डेन हटिया, मेपल रेसिडेंसी लालपुर, उमंग इन्क्लेव रातू रोड, अंबिका इनक्लेव मेकी रोड, अनुष्का अपार्टमेंट कांके रोड, त्रिवेणी अरुणोदय अपार्टमेंट अशोक नगर, सिल्वर स्प्रिंग कोकर, निर्मला इन्क्लेव पहाड़ी टोला, दुर्गा कुटीर मिसिर गोंदा, मां अन्नपूर्णा एंड गिरिजा नंदन पुरुलिया रोड, द कीप हरमू, संकल्प रेसिडेंसी कोकर, फूलचंद गार्डेनिया चुटिया, असरी गार्डेन नामकुम, श्री श्री इंक्लेव नामकुम का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons