LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहजम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

पशुपालन पदाधिकारी के खिलाफ गिरिडीह के कर्मियों ने निकाला विरोध जुलूस

गिरिडीहः
गिरिडीह पशुपालन पदाधिकारी के खिलाफ शनिवार को कर्मियों ने विरोध जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। जूलुस में शामिल राजेश महतो, मनोज वर्मा, रुपलाल महतो, चंदन कुमार समेत कई कर्मी मौजूद थे। पशुपालन कर्मियों ने इस दौरान पशुपालन विभाग के कार्यालय से विरोध जुलूस निकाला। और शहर का भ्रमण किया। तो पशुपालन पदाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कर्मियों का आरोप था कि पदाधिकारी के कार्यकाल में पशुपालन विभाग में सिर्फ घोटाला हो रहा है। क्योंकि 22 कर्मियों को अब तक सिर्फ 10 माह का मानदेय का भुगतान किया गया है। जबकि कई कर्मियों का मानदेय पदाधिकारी ने दबाव कर रखे हुए है। कर्मियों का आरोप था कि अगर सही से जांच हुआ तो पशुपालन विभाग में पांच लाख से अधिक का घोटाला निकलेगा। इसके लिए डीसी को अपने स्तर से जांच कराना चाहिए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons