LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

प्रोबेशनल आईएएस ने प्लास्टिक लोड वाहन को किया जब्त

  • नवादा से देवघर जा रहा था प्लास्टिक लोड वाहन

गिरिडीह। गुप्त सूचना पर गिरिडीह के प्रोबेशनल आईएएस उत्कर्ष कुमार ने शुक्रवार सुबह दो क्विंटल लोड प्लास्टिक से भरे मालवाहक वाहन को जब्त किया। कारवाई के दौरान नगर निगम के अर्बन प्लानर मंजूर आलम सहित नगर निगम के कर्मी भी शामिल थे।

जानकारी के अनुसार प्रोबेशनल आईएएस उत्कर्ष कुमार को गुप्त सूचना मिला थी कि प्लास्टिक लोडेड एक मालवाहक वाहन बिहार के नवादा से गिरिडीह आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी किया गया और गाड़ी से दो क्विंटल लोड प्लास्टिक जब्त किया गया।

वाहन चालक के अनुसार नवादा से गिरिडीह पहुंचने पर उसे गाड़ी पहुंचाना था, लेकिन इससे पहले ही प्रोबेशनल आईएएस को मिले गुप्त सूचना के आधार पर गाड़ी को जब्त कर लिया गया। जानकारी के अनुसार नवादा से प्लास्टिक लोड वाहन देवघर जा रहा था। लेकिन किसके यहां पहुंचाया जाना था। इसे लेकर पूछताछ की जा रही है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons