LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

मुख्यमंत्री के आगमण को लेकर सदर विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

  • पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक शनिवार को उत्सव उपवन के सभागार में पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से 12 अक्टूबर को सुबे के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के गिरिडीह आगमन और आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, नगर अध्यक्ष सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री सोनू ने कहा कि ये गिरिडीह के लिए गौरव की बात है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत गिरिडीह की पावन धरती से शुरू करेंगे। बताया कि यह कार्यक्रम 12 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें विभिन्न योजनाओं के लिए संबंधित कार्यालय में कैम्प लगाकर जनता का काम तय समय सीमा के अंदर किया जायेगा।

बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से हरा राशन कार्ड, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, के.सी.सी. योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, सर्वजन पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो इसके लिए कार्यकर्ताओं को उचित दिशा निर्देश दिया गया है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आगमन पर सभी प्रखंडों एवं नगर से लोगांे का हुजूम निकलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा विभिन्न योजनाओं का तोहफा आम-जनमानस को दिया जायेगा। कहा कि सभी कार्यकर्ताओ को जिम्मा दिया गया कि कैसे ये योजनाएं हर एक लोगो तक पहुँचेगी।

बैठक में जिलाध्यक्ष संजय सिंह, शहनवाज अंसारी, सुमन सिन्हा, रॉकी सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons