LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरता पखवारा अभियान की शुरूआत

  • बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय: सीओ

गिरिडीह। गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर परिवार स्वास्थ्य मेला सह जनसंख्या स्थिरता पखवारा कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख ललिता देवी, प्रभारी सीओ सह सीडीपीओ दीपक प्रसाद और मुखिया कन्हाय राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चन्द्रमोहन कुमार, पूर्व जिप सदस्य इमरान अंसारी, राजेन्द्र चौधरी, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव समेत कई अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बता दें कि जनसंख्या दिवस के मौके पर जनसंख्या स्थिरता पखवारा की शुरूआत की गई है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग के कर्मी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित कर “परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय-लिखो तरक्की का नया अध्याय” थीम पर विश्व जनसंख्या पखवाड़ा मनायेगी।

कार्यक्रम के दौरान विश्व की बढ़ती जनसंकख्या पर चिंता व्यक्त की गई। सीओ दीपक प्रसाद ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय है। युनाईटेड नेशन की रिपोर्ट के अनुसार भारत जल्द ही जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़ कर दुनियां में नंबर एक बनने वाला है। जो कि गंभीर चिंता का विषय है। बढ़ती जनसंख्या से हमारे संसाधनों पर भार बढ़ेगा और सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित होगी। अतः हमें इमानदारी से जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोगों में जागरूकता लानी होगी, तभी जनसंख्या स्थिरता संभव है।

मुखिया कन्हाय राम ने कहा कि जनसंख्या स्थिरता के लिए स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आम लोगों को भी सहभागिता निभानी होगी। कहा कि हम दो हमारे दो के नारों को हमें घर-घर तक पहूंचाना होगा। पूर्व जिप सदस्य इमरान अंसारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता लाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। शहरी इलाकों में लोग हम दो हमारे दो के मंत्र का पालन करते हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में जागरूकता की कमी के कारण इसका इसका पालन नहीं हो रहा है। कई बार परिवार नियोजन के लिए चलाए जा रहे अन्य उपायों की जानकारी नहीं रहने पर भी अनचाहा गर्भ रह जाता है। जनसंख्या वृद्धि का यह भी एक बड़ा कारण है। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons