आत्महत्या के बढ़ रहे प्रवृति को रोकने के लिए पुलिस जवानों ने किया सामुहिक डांस
- वीडीओ वायरल कर दिया समस्याओं से दूर रहने का गुरु मंत्र
गिरिडीह। झारखंड पुलिस में बढ़ रहे आत्महत्या की प्रवृति ने राज्य पुलिस मुख्यालय को चिंता में डाल दिया है। एक सप्ताह पहले ही 24 घंटे के भीतर राज्य के रांची और देवघर में दो पुलिस कर्मियों द्वारा आत्महत्या की घटना से पूरा पुलिस महकमा सकते में आ गया। लिहाजा, अधिकारी से लेकर जवानों में इसी आत्महत्या की प्रवृति को रोकने के लिए अब राज्य पुलिस मुख्यालय ने नया अभियान चलाया है। इसी क्रम में गिरिडीह पुलिस के एसआई विशाल ठाकुर ने जवानों के साथ सामूहिक डांस का दो वीडीओ सोशल मीडिया में वायरल करते हुए पुलिस कर्मियों को डांस के जरिए ड्यूटी को मनोरंजन के रूप में लेने की अपील कर रहे है।
वायरल वीडीओ में एसआई विशाल ठाकुर पुलिस जवानों के साथ डांस करते हुए वहा मौजूद डीएसपी संजय राणा को सलामी दे रहे है तो डांस के सहारे ही सारे पुलिस कर्मी यह भी संदेश दे रहे है की आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। ड्यूटी को हर पुलिस अगर चुनौती और मनोरंजन के रूप में ले, तो निश्चित तौर पर किसी पुलिस कर्मी को 24 घंटे सात दिन ड्यूटी करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इतना ही नहीं वायरल वीडीओ में डांस करने वाले पुलिस कर्मियों का गिरिडीह पुलिस के अधिकारियों और जवानों को यह भी बताना रहा है कि उन्हें जब मौका मिले, हर पुलिस कर्मी आपस में सामूहिक डांस कर अपना मनोरंजन खुद कर ले। ताकि वे तनाव से दूर रह सकें।