हजारीबाग में तैनात पुलिस आरक्षी बीरेन्द्र महतो की किडनी फेल होने से मौत
- सरिया प्रखंड के ग्राम भरतपुर के रहने वाले थे मृतक पुलिस आरक्षी
- घटना की सूचना मिलने पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व विधायक व अन्य
गिरिडीह। सरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम भरतपुर निवासी और झारखंड पुलिस में आरक्षी पद पर हजारीबाग जिला में कार्यरत बीरेंद्र प्रसाद महतो का दोनों किडनी फेल होने से इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना पाकर बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो मौके पर पहुंचे शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान चतरा जिला और हजारीबाग जिला के पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौके पर उपस्थित थे।
पूर्व विधायक श्री महतो ने पीडित परिवार को ढांढस बंधवाने के साथ ही एसोसिएशन से वार्ता कर तत्काल पीड़ित आश्रितों को श्राद्ध कार्यक्रम के लिए नकद दस हजार रुपये दिलवाया। साथ ही मुआवजा के लिए मेजर हजारीबाग से दूरभाष के माध्यम से वार्ता किये।
पूर्व विधायक के साथ सांसद प्रतिनिधि मनोज वर्मा, जीप सदस्य अर्जुन प्रसाद आर्य, मुखिया प्रतिनिधि पंकज महतो, नागेश्वर यादव, रवि सिंह, नीरज महतो, उमेश सिन्हा, मुन्नी यादव, प्रयाग ठाकुर, राजू महतो, गोबिंद महतो, राजेन्द्र महतो, डुगलाल महतो, डालेश्वर यादव, तुपलाल महतो, चंद्रदेव साहू इत्यादि शामिल थे।




