LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

बगोदर-सरिया रोड के दोंदलो में तेज रफ्तार स्कार्पियो के टक्कर से वृद्ध की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गिरिडीहः
बगोदर-सरिया के दोंदलो शिव मंदिर के समीप सोमवार को बौराए स्कार्पियो ने 55 वर्षीय वृद्ध को धक्का मारकर फरार हो गया। स्कार्पियो के धक्के से जहां वृद्ध की मौत हो गई। वहीं स्कार्पियो को सरिया थाना पुलिस पकड़ने में सफल रहा। मृतक की पहचान दोंदलो गांव निवासी हरि महतो के रुप में किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक हरि महतो घटना के वक्त पैदल घर जा रहा था। इसी बीच बगोदर से सरिया जा रहे बौराए एक स्कार्पियो तेज रफ्तार में हरि महतो को धक्का मार भाग निकला। घटना के बाद स्कार्पियो चालक द्वारा रास्ते में कई स्थानों पर धक्का मारने की बात कही जा रही है। लेकिन बगोदर पुलिस के सक्रियता से बौराए स्कार्पियो को चालक समेत सरिया थाना पुलिस पकड़ने में सफल रही। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोंदलो के समीप बगोदर-सरिया रोड को जाम कर दिया। जाम कर रहे ग्रामीण मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग करने लगे। ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम किए जाने के कारण ही दोनों और वाहनों का लंबा कतार लग गया। इस बीच जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंच कर ग्रामीणों को समझाया। और सड़क जाम हटाया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons