LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

माओवादियों द्वारा डुमरी के चितरामो जंगल में प्लांट किए गए 30 किलो के आईडी विष्फोटक को पुलिस ने किया ब्लास्ट

लगातार चल रहे एंटी नक्सल आपरेशन में एएसपी को मिल रही है सफलता

गिरिडीहः
माओवादियों के खिलाफ लगातार चल रहे एंटी नक्सल आपरेशन के दौरान गिरिडीह पुलिस व सुरक्षा बल को रह-रह सफलता मिल रही है। शुक्रवार को ही सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल का माओवादियों के खिलाफ ज्वांईट आपरेशन चल रहा था। तो आॅपरेशन के दौरान ही एएसपी गुलशन तिर्की को गुप्त सूचना मिली। इसके बाद सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल सक्रिय हुई। और गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के चितरामो जंगल के समीप फोर्स का मूवमेंट हुआ। इस दौरान चितरामो जंगल के समीप पुल के नीचे 30 किलो का आईडी बम प्लांट किया हुआ मिला। पुल के नीचे हिस्से में आईडी मिलने के बाद सुरक्षा बल ने मोर्चा संभाला। और इलाके को चारों तरफ से घेराबंदी कर पहले पुल के नीचे लगे आईडी को सुरक्षित निकाला। इसके बाद एएसपी के निर्देश पर ही 30 किलो के आईडी को सूनसान जगह देखकर ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया गया। पुल के नीचे आईडी प्लांट करने का मकसद माओवादियों को सिर्फ सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाना था। लेकिन इसे पहले ही एएसपी के खुफिया तंत्र ने पुल के नीचे बम प्लांट किए जाने का तगड़ा इनपुट दिया। लिहाजा, माओवादियों का प्लान एक बार फिर ध्वस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार 30 किलो का आईडी जिस चितरामो जंगल के पुल के नीचे से मिला। वह इलाका एक साथ तीन जिलों का सीमावर्ती माना जाता है। इसमें बोकारो, धनबाद और गिरिडीह शामिल है। लेकिन चितरामो का यह पुल डुमरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इधर जंगल के सूनसान इलाके में भी सुरक्षा बल द्वारा आईडी ब्लास्ट किए जाने के बाद आसपास के इलाका तेज आवाज से थर्रा उठा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons