LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

किशोरी के साथ बलात्कार करने के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • सोमवार को किशोरी को अकेले पाकर सिकंदर साव ने किया था बलात्कार का प्रयास
  • मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कार्रवाई में जूट गई थी पुलिस

गिरिडीह। तिसरी पुलिस ने किशोरी के बलात्कार करने के प्रयास के आरोप में सिकंदर साव को बुधवार सुबह को गिरफ्तार कर गिरिडीह न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जाता है कि तिसरी प्रखंड के चन्दौरी पंचायत के एक किशोरी के साथ अकेले पाकर घर मंे घुस कर जबरन बलात्कार करने का प्रयास आरोपी सिकन्दर साव द्वारा सोमवार शाम को की गई थी। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी भाग गया था।


घटना के बाबत माता पिता को जानकारी होने पर मंगलवार को पीड़िता किशोरी के साथ तिसरी थाना पहुंच कर आवेदन दिया और न्याय की गुहार लगाई। तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने इस मामले में कांड संख्या 79/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।


बताया जाता है कि आरोपी सिकंदर साव का घर मंडरो है। चंदोरी के मोदीबीघाह अपने मामा के घर आया था। अक्सर मामा के घर आया जाया करता रहता था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। तिसरी पुलिस ने थाना प्रभारी पीकू प्रसाद के नेतृत्व में मंडरो से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में एसआइ साधन कुमार सहित कई पुलिस बल शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons