पीएम मोदी के कार्यक्रम ने गिरिडीह प्रशाासन को भी किया व्यस्त, पहुंचे सचिव और एडीजी
गिरिडीहः
महादेव की नगरी देवघर में पीएम मोदी द्वारा एम्स और एयरपोर्ट के उद्घाटन ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दिया है। तो राज्य के अधिकारियों की व्यस्ता भी बढ़ा रखा है। कमोवेश, गिरिडीह प्रशासन की व्यस्ता भी इसी कारण बढ़ी हुई है। क्योंकि हर रोज रांची से हर दुसरे तीसरे दिन कई बड़े अधिकारियों का आवागमन देवघर हो रहा है। तो रांची से देवघर जाने के क्रम में शनिवार को पर्यटन सचिव डा. अमिताभ कौशल और एडीजी ऑपरेशन संजय आनंद लाठकर गिरिडीह पहुंचे। और सर्किट हाउस में रुके, दोनों अधिकारी इस दौरान करीब आधे सर्किट हाउस में रुक कर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी अमित रेणु के साथ मुलाकात किया।

तो मौके पर डीसी और एसपी ने दोनों का स्वागत बुके देकर किया। सर्किट हाउस में रुकने के क्रम में सचिव कौशल और एडीजी लाठकर ने गिरिडीह के हालात से भी रुबरु हुए। दोनों अधिकारियों ने मौके पर विकास योजनाओं के साथ नक्सल ऑपरेशन की भी जानकारी ली। एडीजी ऑपरेशन ने एसपी को जिले में एंटी नक्सल ऑपरेशन तेज करने का निर्देश दिया।