झारखंड की घरती पर हुआ पीएम मोदी का आगमण, देवघर पहुंचे प्रधानमंत्री
- 401 करोड़ की लागत से बनी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा का किया उद्घाटन
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता के सपनों को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद
- जल्द शुरू होगा 14 नये रूट में देवघर से हवाई परिचालन: ज्योतिराज सिंधिया
गिरिडीह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 1 बजकर 10 मीनट में झारखंड के बाबानगरी देवघर में आगमण हुआ। वे देवघर एयरपोर्ट सहित 250 बेड के एम्स का उद्घाटन करेंगे। साथ ही 16835 करोड़ की योजनाओं का सौगात भी झारखंड वासियों को देंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी देवघर पहुंचने के साथ साधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जहां मंच पर उनका भव्य रूप से स्वागत किया गया। मौके पर राज्यपाल रमेश बैश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शॉल देकर पीएम नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। मंच पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मंत्री ज्योतिराज सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, झारखंड के मंत्री बादल पत्रलेख, हफिजुल हसन विराजमान थे। तय कार्यक्रम के मुताबिक देवघर-कोलकाता फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

स्वागत भाषण देते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस कार्य को अधूरा छोड़ा था उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा करने का कार्य किया है। वहीं केन्द्र सरकार के उड्यन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने कहा कि बारह ज्योतिलिंग में एक बाबा धाम की नगरी में रहने वाले लोगों ही नही बल्कि पूरे झारखंड वासियों का एक सपना पूरा होने जा रहा है। कहा कि दुरदर्शी सोच के तहत अध्यात्म और धर्म व भारतीय संस्कृति को प्रगति को जोड़ने की सोंच रखने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वपूर्ण योजनाओं में एक आज देवघर में 401 करोड़ की लागत से बनी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा का उद्घाटन करने जा रहे है। जिसकी जितना भी सराहना की जाए वह कम है। कहा कि प्रधानमंत्री के भारत को भारत से जोड़ने की सोंच के साथ 14 नये रूट में देवघर से हवाई परिचालन होगा।
सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि आज यहां झारखंड की जनता के सपनों को साकार करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पधारे है। कहा कि किसी भी राज्य के विकास में विभिन्न मार्गो का अहम योगदान होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री को साहेबगंज में शुरू किये गये जल मार्ग के लिए भी धन्यवाद दिया। कहा कि झारखंड को विकसीत करने में प्रधानमंत्री का अहम योगदान माना जायेगा। वर्तमान में करोड़ो रूपये की योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।