LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज के लोगों ने किया संकल्प सभा का आयोजन

  • झारखंड सरकार एवं वन विभाग पर जमकर बोला हमला, कहा जंगल उनका घर है, निकालने की कोशीश न करें वन विभाग

गिरिडीह। जिले के गावां प्रखंड स्थित प्रखंड मुख्यालय परिसर में आदिवासी समुदाय के बुधवार को आदिवासी दिवस संकल्प सभा के रूप में मनाया गया। जिसमें तिसरी एवं गावां प्रखंड के सैकड़ों आदिवासी समुदाय के लोग सभा में शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने रैली निकलते हुए थाना मोड़, गावां बाजार होते हुए वापस ब्लॉक पहुंचे और सभा में तब्दील हो गए। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हीरा लाल मुर्मू, संचालन कर रहे सुरेश मुर्मू के अलावे बतौर मुख्य अथिति रामगढ़ से आए ओम प्रकाश मांझी ने वन विभाग एवं झारखंड सरकार के विरुद्ध जमकर हुंकार भरा। साथ ही राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम कई मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश हेंब्रम सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी लोग मूलवासी है फिर भी उन लोगों का आवासीय, जाति आदि नहीं बनता है जिस कारण उनके बच्चे शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे है और दूसरों के पास नौकरी करने को मजबूर हैं। वह सभी पूर्व से वन भूमि में रहते आ रहे हैं। उनके द्वारा कई एकड़ भूमि को खेती गृहस्ती कर जीविकोपार्जन का साधन बनाया गया है किंतु आज वन विभाग द्वारा इसी जमीन को पेड़ लगाने के नाम पर छीना जा रहा है, जो कि सरासर गलत है। अगर वन विभाग इस पर रोक नहीं लगाती है तो वह भी चुप नहीं बैठेंगे। इस दौरान वक्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरुद्ध भी जमकर हमला बोला। कहा कि मुख्यमंत्री से उनकी जो भी उम्मीदें थी, सभी उम्मीदों पर पानी फिर रहा है। हेमंत सोरेन आदिवासी होते हुए भी आदिवासियों का दर्द नहीं समझते हैं और उनके लिए अब तक कोई कार्य नहीं किए है।

इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से गावां अंचलाधिकारी महेंद्र रावरीदास, एसआई राहुल कुमार चौबे समेत कई पुलिस कर्मी मौजूद थे। वहीं सभा को सफल बनाने मेें गणेश हेंब्रम, तूसी हेंब्रम, बबलू टुडू, सुरेश हेंब्रम, देवान मरांडी, सीवन मुर्मू, रमेश हांसदा, जीतन बेसरा, भादो मुर्मू सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons