LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

शहर के कई मुहल्लों में पेयजल समस्या से लोग परेशान

  • निगम क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर माले देगी 28 मार्च को धरना

गिरिडीह। नगर निगम क्षेत्र में गर्मी के आने से पूर्व ही पेयजल समस्या उत्पन्न होने लगी है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 में कई घरों में पानी नही आने से लोगों को भारी फजिहत उठानी पड़ रही है। पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने शुक्रवार की सुबह माले नेता राजेश सिन्हा से मिले और उन्हे समस्याओं से अवगत कराया। जानकारी मिलने के बाद माले नेता राजेश सिन्हा वार्ड नंबर 6 के विभिन्न मुहल्लों में पहुंचे और जायजा लिया।

मौके पर माले नेता श्री सिन्हा ने कहा कि यह समस्या सिर्फ एक मुहल्ले की नही है बल्कि पूरे शहर की है। शहर के कई वार्ड है जहां के लोग पेयजल समस्या से परेशान है। कहा कि शहरी क्षेत्र में व्याप्त पेयजल समस्या को देखते हुए 28 मार्च को नगर निगम के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। कहा कि निगम के अधिकारी ऐसे सुनने वाले नही है इसलिए जनता के साथ माले नगर निगम में प्रदर्शन करेगी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons