देवघर में आयेाजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- दो स्वर्ण व एक रजत सहित कुल 6 पदक पर जमाया कब्जा
- राष्ट्रीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड टीम खेलेगी कृतिका
गिरिडीह। देवघर स्थित स्पोर्ट्स कंपलेक्स, कुमैठा में 8 से 10 नवंबर तक आयोजित 23वें झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर एवं 9वें राज्य स्तरीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के प्रतिभागियों ने दो स्वर्ण व एक रजत सहित कुल 6 पदक अपने नाम किया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गिरिडीह से एक कोच व एक मैनेजर सहित आठ सदस्यीय टीम देवघर गई थी। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर कृतिका बर्मन ने अपना स्थान झारखंड टीम में सुनिश्चित कर लिया है। अब वो आगामी माह में होने वाले राष्ट्रीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड टीम की ओर से खेलेगी।
गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में गिरिडीह से कृतिका बर्मन, पल्लवी साहा, सौरभ कुमार, अभिजीत सिंह, नयन भट्टाचार्य और नितिन कुमार कोच आकाश कुमार स्वर्णकार और टीम मैनेजर मोहमद कुर्बान अली के साथ देवघर गए थे। बताया कि टूर्नामेंट में गिरिडीह की टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने में कामयाब रहे। बताया कि सिनियर क्यूरोगी में 73 किलोग्राम भार में खेलते हुए कृतिका बर्मन ने स्वर्ण पदक और नितिन कुमार ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं सिनियर पूमसे इवेंट में नयन भटाचार्य ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं फ्रेशर क्योरोगी के अंडर 54 किलोग्राम में खेलते हुए पल्लवी कुमारी ने भी स्वर्ण पदक और सौरभ कुमार तथा अभिजित कुमार ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाने में सफल रहे। बताया कि टूर्नामेंट में लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सुमिर कुमार शर्मा, संरक्षक पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, महासचिव अमित स्वर्णकार के अलावा मनोहर वर्मा, आकाश कुमार स्वर्णकार, ज्योति कुमार, रोहित रॉय, शशिकांत विश्वकर्मा, राजकुमार, पंकज कुमार तथा ताइक्वांडो खिलाड़ी तनिषा आर्या, सूफी परवीन, ज्यैनब परवीन, कोमल कुमारी, श्लोक कुमार, कृतार्थ, आयुष, अर्पिता, नव्या सिंह, काव्या सिंह सहित अन्य खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।