LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

भाकपा माले का पंचायत स्तरीय मिलन समारोह सह किसान महापंचायत सम्पन्न

  • कई लोगों ने ग्रहण की माले की सदस्यता
  • पुलवामा आतंकी हमले में बलिदान जवानों व शहीद किसानों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

गिरिडीह। गांवां प्रखंड के मंझने खेल मैदान के समक्ष भाकपा माले का पंचायत स्तरीय मिलन समारोह सह कृषि विरोधी कानूनों के विरुद्ध अन्नदाताओं के अधिकारों की आवाज को बुलंद करने के लिए किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिकेंद्र यादव एवं संचालन सुरेश रविदास नें किया। मुख्य अतिथि धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत पुलवामा आतंकी हमले में बलिदान जवानों को एवं किसान आंदोलन में शहीद किसानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया।

भाजपा छोड़ थामा भाकपा माले का दामन

मंझने मुखिया अजीत कुमार चैधरी और उनके नेतृत्व में काफी संख्या में नौजवानों एवं महिलाओं नें थामा भाकपा माले का दामन और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुखिया अजीत कुमार चैधरी नें कहा कि दबे कुचले, गरीब दलित, छात्र नौजवान, मजदूर किसान की आवाज बुलंद करने के लिए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

सरकार को कृषि बिल वापस लेना होगा: राजकुमार यादव

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पूर्व विधायक राजकुमार यादव नें किसानों से कहा कि आपकी वजह से हम जिंदा है। किसान के हित में ही देश का हित और हमारा हित है। यह क्रांति की धरती है इतने दिनों से चल रहा किसानों का आंदोलन अद्भुत है। भाजपा सरकार तानाशाह हो चुकी है और अपनी बुनियादी सुविधाओं व अन्याय के खिलाफ बात करने वाली जनता की आवाज को दबाना चाहती है। लेकिन, ऐसा नहीं होने दिया जायेगा। भाकपा माले भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करेगी।
मौके पर गाँवा प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव, तिसरी प्रखंड सचिव जयनारायण यादव, सकलदेव यादव, अशोक मिस्त्री, अकलेश यादव, रंजीत यादव, नारायण यादव, इनन महथा, हलीम खान, कैशर खान, शामिद अंसारी, पिंटू कुमार, रंजीत कुमार, उमेश यादव, अनिल यादव, इंद्र चैधरी, विनोद चैधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons