LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

विभिन्न मांगों को लेकर पैक्स कर्मियों ने निकाली रैली, किया प्रदर्शन

  • सरकार से की बकाए कमिशन व परिवहन शुल्क की मांग

गिरिडीह। जिला पैक्स कर्मी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। जिले भर के सभी पैक्स कर्मी अपनी मांगों को लेकर 27 दिसंबर से ही धान अधिप्राप्ति का कार्य पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। जिसके वजह से जिले भर में धान अधिप्राप्ति का कार्य ठप है। आज सभी प्रखंडों के पैक्स कर्मी अपनी मांगों को लेकर झंडा मैदान से टावर चौक तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस बाबत संघ के जिला अध्यक्ष केदार प्रसाद यादव ने कहा कि पैक्स कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा की जिले के सभी प्रखंडों के पैक्स कर्मी धान अधिप्राप्ति का कार्य नहीं करने से संबंधित आवेदन अधिकारियों को लिखित रूप में दे चुके है। हम सभी पैक्स कर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं जिसके कारण धान अधिप्राप्ति का कार्य ठप है। कहा कि खरीफ मौसम 2011-12 से 2021-22 तक पैक्स का कमीशन एवं परिवहन बकाया है। जिसका भुगतान करने, राइस मिलांे द्वारा पैक्सो से 5 से 6 केजी प्रति क्विंटल धान की की जा रही कटौती को बंद करने, पैक्स कर्मियों को मानदेय देने सहित विभिन्न मांगे है, जिसे अब तक पूरा नही किया गया है।

मौके पर मंटू कुमार विश्वकर्मा, छोटे लाल विश्वकर्मा, ओमप्रकाश सिंह, अभिनंदन प्रसाद सिंह, एतवारी महतो, भुनेश्वर मंडल, गंगाधर प्रसाद सिंह, विकास कुमार सिंह, कालीचरण महतो, प्रदीप यादव, देवकी यादव, अशोक कुमार दास, टेकलाल महतो समेत कई पैक्स कर्मी मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons