विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- ग्लोबल वार्मिंग का मुख्य कारण पेड़ों की व्यापक पैमाने पर कटाई होना: शालिनी
कोडरमा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था समर्पण, लीड्स एवं टीडीएच की ओर से कोडरमा प्रखंड परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही लोगों को भी पौधारोपण करने के लिए जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के बच्चों के अलावे माइका-माइंस क्षेत्र में गठित युवा क्लब एवं यूथ नेटवर्क के सदस्यों ने भाग लिया। वहीं कोडरमा वन प्रमंडल की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस को ले कोडरमा प्रखण्ड के डीईजीएस ट्रेनिग सेंटर परिसर में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद् अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन, बालगोविंद मोदी, रेंज ऑफिसर राजेंद्र प्रसाद, वनरक्षी पूनम राम, संतोष कुमार, यूथ नेटवर्क के प्रमुख नवनीत कुमार एवं काजल कुमारी आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शालिनी गुप्ता ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण जैसी समस्याओं का बड़ा कारण पेड़ों की व्यापक पैमाने पर कटाई करना है। कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए जरूरी है कि आस-पास हरे-भरे पेड़ पौधे हों। लेकिन आज के समय में बढ़ते औद्योगिकीकरण की वजह से लाखों पेड़-पौधों का काटा जा रहा है। ऐसे में पर्यावरण पर इसका साफ-साफ असर देखा जा रहा है। हालांकि, पर्यावरण को शुद्ध रखने और हवा की गुणवत्ता को बरकरार रखने का कार्य सिर्फ सरकारों की नहीं हैं बल्कि समुदाय एवं सिविल सोसाइटी की भी है।

पिंकी जैन व बालगोविंद मोदी सहित अन्य ने कहा कि कुछ दशकों से हमारा पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है। जिससे जीव-जंतु, जलवायु आदि पर बूरा असर पड़ रहा है। इससे हम सभी के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है। एक तरफ हम विज्ञान से जुड़ते जा रहे हैं वहीँ प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यह सही कदम नहीं है। जीवनदायिनी पेड़-पौधे, नदियाँ और पहाड़-पर्वत आदि उजाड़े जा रहे हैं। यह कुल मिलाकर अपने पांव में कुल्हाड़ी मारने जैसा हाल हो रहा है।
यूथ लीडर काजल कुमारी ने कहा कि हमारा यह कार्यक्रम पृथ्वी दिवस से प्रारंभ होकर आज पर्यावरण दिवस तक चला। हमलोगों का प्रयास है कि सभी यूथ में एक साकारात्मक सोच और प्रकृति के प्रति प्रेम पैदा हो। रेंज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने संस्था एवं युवाओं की इस पहल कि प्रशंसा करते हुए कहा कि पौधों को लगाने के साथ-साथ पौधों को बचाने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर समर्पण के कार्यक्रम समन्वयक शंकरलाल राणा, लीड्स के उमेश कुमार, बिमला देवी, मंगलदेव रजक, सुमन कुमारी, सहनाज प्रवीण, रेणु कुमारी, उमेश यादव, वर्षा कुमारी आदि उपस्थित हुए।