एक अक्टूबर को गिरिडीह होगी बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा
- जिला कार्य समिति की बैठक में तैयारी को लेकर दिए गए कई निर्देश
गिरिडीह। भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संकल्प यात्रा के प्रदेश संयोजक गणेश मिश्रा, पूर्व सांसद रविंद्र पांडे, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेश साहू, चुन्नूकांत, यदुनंदन पाठक, महिला नेत्री शालिनी वैशखियार, विनिता कुमारी, उषा कुमारी, मेयर सुनील पासवान, रंजीत मरांडी, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के दौरान मुख्य रूप से एक अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का आयोजन को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि संकल्प यात्रा के तहत गिरिडीह-धनबाद रोड स्थित अजीडीह मैदान में महासभा का आयोजन किया जायेगा। करीब दो सौ से अधिक बाइक पर कार्यकर्ताओं की भीड़ रोड शो करते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। कहा कि एक अक्टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर हर कार्यकर्ता अपने स्तर से सोशल मीडिया सहित हर स्तर पर प्रचार प्रसार करने को कहा गया है। साथ ही आयोजन को लेकर शहर में बैनर लगाने पर भी चर्चा की गई। इधर बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के दिलीप वर्मा, ज्योति शर्मा, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, नवीन सिन्हा, महेश राम समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।