LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

शनिवार की सुबह हुए अलग अलग सड़क हादसे में एक की मौत

  • दुल्हा समेत सात लोग हुए घायल

गिरिडीह। शादी विवाह के बीच जिले में सड़क हादसे भी बढ़ गए है। शनिवार की सुबह ही गिरिडीह में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमे एक दुल्हा भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार गिरिडीह से डुमरी की ओर आ रहे दूल्हे के साथ उसके रिश्तेदारों से भरे बोलने वाहन को एक बोलेरों ने टक्कर मार दिया। जिसमें दुल्हा समेत पांच लोग जख्मी हो गए। घटना गिरिडीह डुमरी रोड के लटकतो मोड के समीप हुई। इस दौरान लटकत्तो पुलिस पिकेट के जवान भी घटानस्थल पहुंचे और घायल दुल्हा समेत सभी पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए बोकारो भेज दिया। जबकि दोनांे वाहनों के आगे का हिस्सा पूरी तरह से डेमेज हो गया।

इधर दूसरी घटना गिरिडीह के तिसरी के मंडरो के समीप हुआ। जहां मामा घर से लौट रहे राजेश ठाकुर के बाइक की टक्कर दूसरे बाइक से आमने सामने हो गई। इस घटना में राजेश ठाकुर की मौत मौके पर हो गई। जबकि मृतक की बेटी चांदनी कुमारी और मृतक का भाई सुरेश ठाकुर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बेटी और भाई का इलाज स्वास्थ केंद्र में चल है। जानकारी के अनुसार मृतक राजेश कुमार अपने भाई और बेटी के साथ तिसरी के चंदौरी स्थित मामा घर से अपने घर जमुआ के लताकी गांव लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक से राजेश के बाइक की टक्कर हो गई। बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त हुई की राजेश ठाकुर की मौत मौके पर ही हो गई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons